एमएलसी चुनाव

धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार और निर्मला पासवान भाजपा के प्रत्याशी

लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी ने धर्मेन्द्र सिंह सैंथवार तथा निर्मला पासवान को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा ने गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सैंथवार को विधान परिषद उप चुनाव में उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा निर्मला पासवान को भी प्रत्याशी बनाया गया है।  प्रयागराज के सोरांव की रहने वाली निर्मला पासवान के नाम की घोषणा पार्टी ने की है।
संख्या बल के हिसाब से दोनों की जीत भी तय है। अगर समाजवादी पार्टी अपने प्रत्याशी नहीं उतरती है तो दोनों का निर्विरोध चुना जाना भी तय है। भाजपा ने एक बार फिर से ओबीसी और दलित समीकरण बिठाकर इन दोनों प्रत्याशियों को विधान परिषद भेजने का फैसला किया है।
भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य रहे ठाकुर जयवीर सिंह के इस्तीफा देने और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अहमद हसन के निधन के बाद विधान परिषद की दो सीट खाली हैं।  

No comments:

Post a Comment

Popular Posts