दिनदहाडे प्रोफेसर की पत्नि ने अधिवक्ता पर फेंका तेजाब 

 अधिवक्ताओं ने कार्रवाई न होने पर धरना देने की चेतावनी 

 मेरठ।  कचहरी परिसर भी सुरक्षित नहीं रह गया है। आप पर किसी भी वक्त हमला हो सकता है। ऐसा ही नजारा शुक्रवर को देखने को मिला । जब अपने चैम्बर में एक अधिवक्ता पर एक महिला ने ऐसिड से हमला कर दिया। जिसमें अधिवक्ता के हाथ झुलसे गये। चैम्बर बैठा एक अधिवक्ता एसिड हमले से बाल बाल बचा। महिला को पकडने के पहुंचे अधिवक्ताओं को महिला ने एसिड फेंकने की धमकी देकर वहां फरार हो गये। अधिवक्ता ने इस मामले में सिविल थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है। वही अधिवक्ताओं ने इस मामले में महिला के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन करने की धमकी दी है। 



   शुक्रवार दोपहर वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल प्रधान कचहरी परिसर में चैम्बर नम्बर ४५ अपना कार्य कर रहे थे। उसी समय हापुड  के आवास विकास कालोनी निवासी शारदा हाथ में तेजाब से भरी बोतल लेकर पहुंची अचानक उसने बोतल का ढक्कन खोकर तेजाब अधिवक्ता पर फेंक दिया। जिससे उनका हाथ झुलस गया। चैम्बर में बैठे दूसरे अधिवक्ता युगांत बाल बाल बचे तेजाब से बचे। अचानक हुए घटनाक्रम से सकपकाए अधिवक्ता ने शोर मचाया। तभी शोर की आवाज सुनकर अन्य अधिवक्ता मौके पर पहुंची। अधिवक्ताओं को अपने पास आता देखते शारदा ने उन पर भी तेजाब फेंं कने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। घटना की जानकारी थाना सिविल लाइन पुलिस को दी गयी। आनन फानन में थाना सिविल लाइन पुलिस व सीओ सिविल मय फोर्स मौके पर पहुंचे। फरार महिला को तलाश करने का प्रयास किया गया। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। अधिवक्ता को तत्काल उपचार के पास के नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। अधिवक्ता ने महिला के खिलाफ सिविल लाईन थाने में तहरीर दी है। 

 अधिवक्ता  अनिल प्रधान ने बताया महिला का अपने पति जीत सिंह से विवाद चल रहा है। जो प्रोफेसर के पद पर कार्यरत है। उन्होने बताया पूर्व में महिला अपने पति के खिलाफ केस के सिलसिले में उनके पास आयी थी। उन्होंने मामला पारिवारिक होने के कारण केस लडने से मना कर दिया था। महिला इसी बात से नाराज थी।

 महिला के गिरफ्तार न होने पर दी आत्मदाह की चेतावनी 

 अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है अगर आरोपी महिला को जल्द पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वह थाने पर धरना देकर आत्मदाह करेंगे। अधिवक्ताओं का कहना था चैम्बर में मरने से तो अच्छा है पुलिस के सामने मरे।  वहीं इस मामले में अधिवक्ता एसपी सिटी विनीत भटनागर से मिले। जिस पर उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts