इंडिया की मीराबाई चानू ने रचा इतिहास

 भारत को दिलाया पहला स्वर्ण पदक
 चानू ने नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया
 बर्मिंघम,एंजेसी। भारतीय स्टार महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने इतिहास रचते हुए राष्ट्रमंडल खेल 2022 के महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलाया। चानू ने अपने पहले क्लीन एंड जर्क प्रयास में 109 किग्रा की सफल लिफ्ट के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने कुल 201 किग्रा स्नैच में 88 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 113 किग्रा का भार उठाया। अपना नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। यह एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड भी है
चानू क्लीन एंड जर्क दौर में अपने तीसरे प्रयास में 115 किग्रा भार उठाने में विफल रही। बहरहाल टीम इंडिया को बर्मिंघम में पहला स्वर्ण पदक मिला।चानू ने इससे पहले 49 किग्रा वर्ग के स्नैच दौर में अपने दूसरे प्रयास में 88 किग्रा की सफल लिफ्ट के साथ। हालांकि इसके बाद वह अपने तीसरे स्नैच प्रयास में 90 किग्रा भार उठाने में विफल रही।
मॉरीशस की मारिया हैनिट्रा ने कुल 172 किग्रा  स्नैच में 76 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 96 किग्रा भार के साथ रजत पदक जीता वहीं, कनाडा की हन्नाह कमिंस्की ने कुल 171 किग्रा स्नैच में 74 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 97 किग्रा वजन के साथ कांस्य पदक जीता।
बता दें कि मीराबाई ने गोल्ड कोस्ट में हुए 2018 के राष्ट्रमंडल खेल में भी स्वर्ण पदक जीता था। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का ये तीसरा पदक है। तीनों ही पदक भारोत्तोलन में आए हैं। इससे पहले संकेत सरगर ने रजत और गुरुराजा पुजारी ने कांस्य पदक जीता था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts