तेलंगाना की टीआरएस सरकार भ्रष्ट और परिवारवादी : भाजपा


हैदराबाद/नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को कहा कि तेलंगाना में भ्रष्ट एवं परिवारवाद से घिरी हुई सरकार चल रही है। भाजपा इस सरकार का विकल्प है और पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिल रहा है।


भारतीय जनता पार्टी की यहां दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक चल रही है। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल और जी कृष्ण रेड्डी ने राज्य के कार्यकर्ताओं के साथ आज एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने आज तेलंगाना के लोगों की आर्थिक, सामाजिक एवं हर दृष्टिकोण से बढ़ रही तकलीफों पर दुख व्यक्त किया है।


गोयल ने कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (टीआरएस) ने तेलंगाना की जनता से किए वादे पूरे नहीं किए हैं। तेलंगाना की जनता टीआरएस सरकार से दुखी है। 8 वर्षों में केंद्र सरकार बड़े पैमाने में योजनाएं लाई है। इनका दुरुपयोग किया गया। हर योजना में बड़े-बड़े भ्रष्टाचार हुए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts