कक्षाओं में विद्यार्थी पढ़ रहे हैं स्वच्छता और जल संरक्षण का पाठ 

      मेरठ।  सामाजिक संस्था द ग्रोइंग पीपल द्वारा  शनिवार को सी ए बी इंटर कॉलेज में पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन गया। जिसमें विद्यार्थियों को जल प्रबंधन, कचरा प्रबंधन तथा ग्लोबल वार्मिंग के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले खतरों के बारे में बताया गया।

      संस्था की अध्यक्ष अदिति चन्द्रा ने बताया कि उनकी संस्था विद्यार्थियों में प्रकृति संरक्षण का भाव विकसित करने के उद्देश्य से सभी विद्यालयों में साप्ताहिक कक्षाएं लगा रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को पानी, पैट्रोल, डीज़ल गैस, लकड़ी आदि प्राकृतिक संसाधनों को मितव्ययिता के साथ खर्च करना चाहिए तथा ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए और उनका संरक्षण करना चाहिए। तभी हम अगली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षिक ज्ञान के साथ प्रकृति और पर्यावरण के बारे में भी जानकारी और जागरूकता होनी चाहिए। तभी वो ग्लोबल वार्मिंग, जल संकट, तथा प्रदूषण के कारण भविष्य में आने वाली समस्याओं के समाधान का हिस्सा बन सकते हैं। पर्यावरण कार्यशाला में नरेंद्र शर्मा, महेश चौहान, आकाश कुमार, दिनेश चन्द्रा, प्रियंशा सतीजा, पूजा रावत आदि का विशेष योगदान रहा।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts