चिकित्सकों के तबादले पर उठे सवाल

 डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एसीएस से तलब की रिपोर्ट

लखनऊ।
स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादलों को लेकर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद में ठन गई है। उप मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर तबादला किए जाने का कारण स्पष्ट करते हुए पूरा विवरण मांगा है। जबकि अपर मुख्य सचिव का कहना है कि तबादले नियमानुसार हुए हैं और उप मुख्यमंत्री के अनुमोदन पर किए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर से लेकर कर्मचारियों तक के तबादले किए गए हैं। तबादले पर सवाल उठने के बाद उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद से सूची समेत पूरा ब्योरा तलब किया है। यह भी कहा कि लखनऊ सहित अन्य जिलों के बड़े अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी है। ऐसे में कई जगह डॉक्टरों का स्थानांतरण कर दिया गया है, लेकिन वहां दूसरे डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई है।
ऐसे में संबंधित अस्पताल के संचालन के लिए क्या व्यवस्था की गई है, इसका विवरण उपलब्ध कराया जाए। इसी तरह जिन- जिन डॉक्टरों का स्थानांतरण किया गया है, उनसे अधिक अवधि वाला कोई डॉक्टर संबंधित जिले या मंडल में कोई डॉक्टर कार्यरत तो नहीं है। उन्होंने यह भी पूछा है कि कितने चिकित्साधिकारी विभिन्न स्थानों में संबद्ध है और उनके संबद्धीकरण पर लिए गए विवरण सहित उनकी सूची उपलब्ध कराई जाए।
हाल ही में स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टर से लेकर कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों पर कर्मचारी संगठनों ने सवाल खड़े किए तो उप मुख्यमंत्री ने पत्र लिखकर अपर मुख्य सचिव से सूची समेत पूरा ब्योरा तलब किया है।
उन्होंने कहा है कि प्रदेश की राजधानी होने के कारण लखनऊ में हर जिले से मरीजों को रेफर किया जाता है। इसके बावजूद लखनऊ सहित कई जिलों के प्रमुख अस्पतालों से बड़े पैमाने पर डॉक्टरों के तबादले किए गए। उन्होंने पूछा कि ऐसे में स्वास्थ्य व्यवस्था सुचारू रखने को क्या किया जा रहा है, इसका भी विवरण दें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts