नेशनल कुराश  कैडिट एवं जूनियर चैंपियनशिप में उतर प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने मेडल जीते


राजस्थान- भारतीय कुराश महासंघ से संबद्ध राजस्थान कुराश एसोसिएशन के तत्वाधान में दिनांक 27 से 29 जुलाई तक श्री गंगानगर राजस्थान में कैडिट एवं जूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमे कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश की टीम के सदस्यों ने 3 पदक जीत कर अपने जनपद और प्रदेश का नाम रोशन किया.



कुराश एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश की सचिव भावना शर्मा के नेतृत्व में उतर प्रदेश की 37 सदस्यीय टीम ने श्री गंगानगर राजस्थान में आयोजित राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगता में भाग लिया था जिसमें मेरठ की खुशी ने +57 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इलाहाबाद की आकांक्षा ने 52 किलो भारवर्ग में कांस्य पदक तथा सहारनपुर की मुस्कान सैनी ने रजत पदक प्राप्त कर प्रदेश का नाम रोशन किया। उत्तर प्रदेश की सचिव भावना शर्मा ने इस प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाई। कुराश एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ जे वी चिकारा एवं कोषाध्यक्ष त्रिजय कुमार ने सभी विजयी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश टीम पुरुष कोच सुनील धामा, टीम मैनेजर भोले त्यागी एवं प्रदीप त्यागी तथा महिला टीम कोच रीना राजपूत, टीम मैनेजर रिया वल्लभ शर्मा एवं प्रियांशी शर्मा ने भी टीम की हौसला अफ़ज़ाई करते हुए टीम के साथ प्रतिभाग किया।

चैंपियनशिप में भारतीय कुराश महासंघ के संरक्षक जगदीश टाइटलर, राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश पोपली, महासचिव श्री लालसिंह, टैक्नीकल चेयरमैन राजन वर्गीस, कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र मल्होत्रा ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts