कानपुर हिंसा मामला

- जफर हाशमी और मुख्तार बाबा समेत कई पर लगेगी रासुका

कानपुर।
नई सड़क उपद्रव में गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ पुलिस राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी रासुका के तहत कार्रवाई करने जा रही है। फिलहाल पुलिस ने उपद्रव में शामिल मुख्य आरोपितों और बड़े अपराधियों के खिलाफ ही रासुका लगाने का फैसला लिया है। पुलिस अब तक 62 आरोपितों को जेल भेज चुकी है।
नुपुर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में बाजार बंदी के आह्वान के बाद तीन जून को नई सड़क पर जमकर उपद्रव हुआ था। पथराव, गोलीबारी और बमबाजी में सात लोग गंभीर और 25 लोग मामूली घायल हुए थे। जांच के दौरान सामने आया कि इसके पीछे चंद्रेश्वर हाता को खाली कराने और भारत को विश्व बिरादरी में बदनाम करने की साजिश थी। इस मामले में अब तक प्रमुख रूप से हयात जफर हाशमी, मुख्तार बाबा और हाजी वसी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेजा है।
इनको लंबे समय तक सलाखों के पीछे रखने के लिए पुलिस ने इनके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की है। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि इनके अलावा उन आरोपितों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी, जोकि बड़े अपराधी हैं और उपद्रव में शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts