देश में फिर बढ़े कोरोना के मामले

बीते 24 घंटे में करीब 17 हजार नए केस
नई दिल्ली (एजेंसी)।
देश में कोरोना के मामलों में फिर इजाफा हुआ है। एक दिन बाद ही कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कोरोना को लेकर अपडेट जारी किया है। मंत्रालय ने बताया कि देश में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 16,906 मामले सामने आए हैं। वहीं, कल यानि मंगलवार को कुल 13,615 मामले दर्ज किए गए थे।
देश में एक्टिव केस भी लगातार बढ़ रहे हैं। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना से 15,447 लोग रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही कोरोना के एक्टिव मामले बढ़कर 1 लाख 32 हजार 457 हो गए हैं। अब तक 4 करोड़ 30 लाख 11 हजार 874 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना के कारण 45 लोगों की मौत भी हुई है। देश में अब तक कुल 5 लाख 25 हजार 519 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts