मुलायम की पत्नी साधना गुप्ता का निधन


लखनऊ।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक तथा पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। फेफड़ों में संक्रमण के कारण उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधना गुप्ता के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। उनकी पार्थिव देह को लखनऊ लाया जा रहा है। मुलायम सिंह यादव के आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता को कुछ दिन पहले ही बुखार के बाद फेफड़ों में संक्रमण बढ़ा था। इनके बाद उनको गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। साधना गुप्ता भाजपा नेता अपर्णा बिष्ट यादव की सास तथा प्रतीक यादव की मां थीं। साधना गुप्ता के बेटे प्रतीक यादव रियल स्टेट बिजनेस में हैं। प्रतीक यादव राजनीति में सक्रिय नहीं हैं। उनकी पत्नी अपर्णा यादव ने राजनीति में कदम रखा। अपर्णा यादव लखनऊ की कैंट सीट से 2017 में विधानसभा का चुनाव लड़ चुकी हैं।
साधना गुप्ता भी समाजवादी पार्टी की राजनीति में पहले काफी सक्रिय थीं। मुलायम सिंह यादव से विवाह होने के बाद औरैया के विधनू की निवासी साधना गुप्ता ने सक्रिय राजनीति छोड़ दी थी। उनके भाई प्रमोद कुमार गुप्ता ने भी विधानसभा चुनाव ने पहले भाजपा की सदस्यता ली थी।
मुलायम सिंह यादव ने अपनी पहली पत्नी व अखिलेश यादव की मां मालती देवी की मृत्यु के बाद 23 मई 2003 को साधना गुप्ता को अपनी पत्नी का दर्जा दिया था जो उनसे उम्र में 20 साल छोटी थीं। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts