आदिवासी जननायक बिरसा मुंडा का मनाया गया शहीदी दिवस 

 मेरठ। कनोहर लाल स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में  आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम की श्रंखला में हिंदी विभाग और इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरूवार को आदिवासी जन नायक बिरसा मुंडा  शहीद दिवस का आयोजन किया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अलका चौधरी के द्वारा बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।  बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कोमल ने बिरसा मुंडा के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। कुमारी दीक्षिका बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने बिरसा मुंडा आंदोलन, उसके प्रभाव के विषय में जानकारी दी।  आरती एम.ए चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा ने बिरसा मुंडा के संपूर्ण व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चंद्रशेखर आजाद, तिलक की तरह आओ मिलकर सभी लिखें बिरसा मुंडा का नाम वीरों की कहानी में। 

बीएड विभाग की प्रवक्त बॉबी त्यागी ने बिरसा के नाम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा का  अर्थ है भगवान और मुंडा एक जनजाति है। इस प्रकार बिरसा मुंडा  ने नारा दिया अबुआ दिशोम अबुआ राज  अपनी धरती अपना राज। उन्होंने आगे कहा कि आदिवासी जनजाति उन्हें आज भी अपना भगवान मानती है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि झारखंड के एयरपोर्ट का नाम बिरसा मुंडा के नाम पर है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अलका चौधरी ने कहा कि जनजातियों के नायक बिरसा मुंडा जी के व्यक्तित्व से वर्तमान समय में हम सभी को प्रेरणा और शिक्षा लेने की आवश्यकता है।कार्यक्रम का संचालन डॉ रीना के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संयोजन हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ पूनम सिंह एवं इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रीन के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सिद्धि गुप्ता एवं हिंदी और इतिहास विभाग की छात्राओं का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts