द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को विस्तार देंगे भारत और आस्ट्रेलिया

 रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस से मिले राजनाथ सिंह
नई दिल्ली (एजेंसी)।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने 22 जून, 2022 को नई दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने वर्तमान रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की, जो कोविड-19 महामारी की चुनौतियों के बावजूद बढ़ती रही है तथा रक्षा सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्रियों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया विस्तृत रणनीतिक साझेदारी के रक्षा तथा सुरक्षा स्तंभों की समीक्षा की। दोनों मंत्रियों ने पारस्परिक विश्वास और समझदारी, समान हितों तथा साझा मूल्यों, लोकतंत्र तथा विधि के शासन पर आधारित विस्तृत रणनीतिक साझेदारी को क्रियान्वित करने की दिशा में अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। दोनों मंत्रियों ने रक्षा अभ्यासों तथा दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान की विविधता का स्वागत किया और भारत-ऑस्ट्रेलिया पारस्परिक लॉजिस्टिक सहायता व्यवस्था के माध्यम से संचालन सहयोग प्रारंभ करने पर बातचीत की है।
रक्षा अनुसंधान तथा सामग्री सहयोग पर हुई चर्चा
दोनों मंत्रियों ने रक्षा अनुसंधान तथा सामग्री सहयोग पर भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्य समूह को प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। बता दें इस समूह की बैठक ऑस्ट्रेलिया में इस वर्ष के अंत में होगी। संयुक्त कार्य समूह रक्षा उद्योगों के बीच संबंधों को बढ़ाने की महत्वपूर्ण व्यवस्था है।
ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का किया दौरा
ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस राष्ट्रीय युद्ध स्मारक गए और वहां श्रद्धांजलि अर्पित की। राजनाथ सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक के पहले ऑस्ट्रेलिया के उप-प्रधानमंत्री तथा रक्षा मंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। रिचर्ड मार्लेस 20 से 23 जून, 2022 तक भारत की यात्रा पर हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts