नया भारत संकल्प भी लेता है और बढ़ता भी हैः पीएम मोदी

- प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर का किया उद्घाटन
नई दिल्ली (एजेंसी)।
पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में रविवार को ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की मुख्य सुरंग और 5 अंडरपास का उद्घाटन किया। यह परियोजना प्रगित मैदान रिडवलेपमेंट प्रोजेक्ट का एक अभिन्न अंग बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इस इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर परियोजना की कुल लागत 920 करोड़ से अधिक आई है।
 उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली को केंद्र सरकार की तरफ से बहुत ही सुंदर उपहार मिला है। इतने कम समय में इस इंटीग्रेटिड ट्रांजिट कॉरिडोर तैयार आसान नहीं था। यह टनल सात रेलवे लाइनों के नीचे बनी है, आसपास भी खूब व्यस्त सड़कें हैं जहां से लाखों गाड़ियां गुजरती हैं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हमारे यहां ऐसे काम करो तो न्यायपालिका के दरवाजे खटखटाने वालों की, अड़ंगा डालने वालों की कमी नहीं है। लेकिन यह नया भारत है, यह संकल्प भी लेता है और आगे भी बढ़ता है। मैं इस टनल को तैयार करने वाले इंजीनियर और श्रमिकों को भी बधाई देता हूं। यह कारिडोर प्रगति मैदान पुनर्विकास योजना के तहत 21वीं सदी की जरूरतों के हिसाब से हिसाब से बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि दशकों पहले भारत की प्रगति, भारत के उत्पाद, संस्कृति को प्रदर्शित करने के लिए प्रगति मैदान बना था। लेकिन इसके बाद भारत काफी बदल गया, जरूरतें बढ़ गई, लेकिन दुर्भाग्य है कि प्रगति मैदान की प्रगति नहीं हुई। डेढ़ दशक पहले इसे लेकर प्लान तो बना, लेकिन यह काम कागजों पर ही हुआ।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में केंद्र सरकार का जोर ढांचागत विकास और आधुनिकीकरण पर है, जिसका मकसद ईज ऑफ डूइंग है। हमारी योजनाएं पर्यावरण के अनुकूल भी हैं, जलवायु परिवर्तन का भी ख्याल रखा जा रहा है। हमारे यहां अच्छी अच्छी चीजें भी राजनीति का शिकार हो जाती हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जो लोग जनता से कनेक्ट ही नहीं हैं, उन्हें बदलाव समझ ही नहीं आ रहा है। हम देश की राजधानी को सर्वश्रेष्ठ बनाने की क्षमता रखते हैं। रैपिड रेल का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके साथ ही आधुनिक मल्टी माडल टेक्नालाजी पर तेजी से काम हो रहा है।
उन्होंने कहा कि पीएम गति शक्ति मास्टर प्लान के तहत विभिन्न् योजनाओं पर आधे से भी कम समय में काम पूरा हो रहा है। आजादी के अमृत काल में मेट्रो का विस्तार, बेहतर प्लानिंग के साथ काम करना, शहरों को क्लीन और ग्रीन बनाना जरूरी है। हमारी सरकार शहरीकरण पर भी बेहतरी के साथ काम कर रही है, शहरी गरीबों के साथ साथ शहरी मध्यमवर्गीय लोंगों को बेहतर सुविधा दी जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts