रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव को लेकर मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने किया जीत का दावा

निजी कार्यक्रम में पहुंचे जलशक्ति मंत्री ने मीडिया से बेबाक बात
 मेरठ। एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने मेरठ पहुंचे प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पीएम मोदी का सपना देश के हर घर को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराना है। वहीं उन्होंने आज रामपुर और आजमगढ़ में हो रहे उपचुनाव के मतदान को लेकर बड़ा दावा किया। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि रामपुर और आजमगढ़ उपचुनाव भाजपा बड़े वोटों के अंतर से जीतेंगी। मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता आगामी निकाय चुनाव और आम चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार रहें।
एक संस्थान के निजी कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि देश इस समय विकास के पथ पर चल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश को विदेश में बड़ी पहचान मिली है। आर्थिक और कूटनीतिक स्तर पर भारत मजबूत हो रहा है। देश का युवा राष्ट्र निर्माण में अपनी ऊर्जा लगा रहा है। अमृत सरोवर पर काम चल रहा है। खेत का पानी खेत में और घर का पानी घर में संचय करने को लेकर कमा किया जा रहा है। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कुछ लोग नदियों को गोद लेना चाहते हैं। उन्होंने नदियों के किनारे खेती करने वाले किसानों को यूरिया आदि खादों का उपयोग कम करने और आर्गेनिक खेती करने की सलाह दी।
कैबिनेट मंत्री ने भाजपा नेताओं.कार्यकर्ताओं से बात की। उन्होंने दावा किया कि रामपुर और आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की बड़ी जीत होगी। सपा और बसपा का चरित्र जनता जान चुकी है। उन्होंने कहा कि इस बार उप्र में कांवड़ यात्रा ऐतिहासिक होगी। योगी के राज में कांवड यात्रा पर पुष्प वर्षा होती है जबकि सपा के राज में गुंडई होती थी।
इस दौरान कैंट विधायक अमित अग्रवाल,एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल,जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी, पूर्व विधायक रणवीर राणा आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts