उप मुख्यमंत्री अमृत सरोवर के नामकरण में भूमि पूजन करेंगे

-गांव राफन में रविवार को शाम 4.25 बजे पहुंचेंगे

-ब्लाक की टीम दिन भर करती रही तैयारियां  


मवाना। मवाना ब्लाक के गांव राफन में कल रविवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अमृत सरोवर के नामकरण में भूमि पूजन करने शाम 4रू25 बजे आयेंगे। उधर एसडीएम अमित गुप्ता ने भी अमृत सरोवर बन रहे तालाब और वहां पर हो रहे कार्यो के बारे में खंड विकास अधिकारी से बातचीत की और इसको भव्य रूप देने के आदेश दिये। उधर शनिवार शाम छह बजे मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने अमृत सरोवर पर हो रहे विकास कार्यो का जायजा लिया और ब्लाक के अफसरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।  

राफन गांव में अमृत सरोवर का नामकरण खेड़की जदीद के शहीद नरेन्द्र सिंह के नाम पर होगा। शहीद की स्मृति में अमृत सरोवर को विकसित किया जा रहा है। कई दिनों से दिन रात सरकारी मशीनरी अमृत सरोवर का जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण करने में जुटी हुई है। अमृत सरोवर के किनारे बने ग्राम सचिवालय को रंगों से सजा दिया गया। फूलमालाओं से गांव का प्रवेश द्वार व सचिवालय को सजाया गया। तालाब के चारों ओर पर्यावरण संरक्षण को ज्यादातर फलदार पौधे लगाये गये।खंड विकास अधिकारी अम्बरीश कुमार ने बताया कि रविवार शाम को सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गांव राफन में आयेंगे और अमृत सरोवर का शहीद नरेन्द्र सिंह के नाम पर नामकरण, शिलान्यास व निरीक्षण करेंगे। शनिवार को भी ब्लाक अफसरों व कर्मियों की पूरी टीम साफ-सफाई में जुटी रही।

उधर शनिवार दोपहर को एसडीएम अमित गुप्ता राफन पहुंचे और उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीडीओ से कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्था के बारे में चर्चा की। उधर शाम छह बजे मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी गांव पहुंचे


No comments:

Post a Comment

Popular Posts