दो कारों की भीषण भिड़ंत में बच्चों समेत 12 घायल 

 मेरठ। सरधना में गंगनहर कांवड़-पटरी मार्ग पर अटेरना पुल के निकट दो कारों की भीषण भिड़ंत हो गई। दोनों कारों में सवार बच्चों सहित 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मार्ग पर हाहाकार मच गया।

घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। हादसे में घायल कई लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद कांवड़-पटरी मार्ग पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे का शिकार हुईं कारों को मार्ग से हटवाकर जाम खुलवाया। इसके बाद मार्ग को सुचारू कराया गया। वहीं एक साथ इतने घायलों को देखकर सीएचसी चिकित्सकों के हाथ-पांव फूल गए। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने के चलते कई घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। उधर, पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts