वरिष्ठ नागरिकों ने हाइपरटेंशन से बचाव को दिए टिप्स


मेरठ।विश्व हाइपरटेंशन डे पर मंगलवार को वरिष्ठजनों के ग्रुप क्लब. 60 ने उच्च रक्तचाप व अत्यधिक तनाव से बचाव को जागरूकता अभियान शुरू किया है।

क्लब. 60 के संस्थापक महेश रस्तोगी ने बताया कि भागदौड़, समस्याओं और चिंताओं से जनजीवन में तनाव बढ़ रहा है। इसके घातक परिणामों से बचने को सजग रहना जरूरी है। अपना वजन, खाने में नमक व चिकनाई की मात्रा घटा कर नित्य योग, ध्यान, व्यायाम, सैर करने, खुल कर हंसने, दिन में 3 ली पानी पीने व शवासन करने से क्लब.60 के सदस्यों को उच्च रक्तचाप व हाइपरटेंशन में लाभ हुआ है। हरि विश्नोई ने बताया कि जागरुकता अभियान के अंतर्गत ऐसी सभी उपयोगी जानकारी को विभिन्न माध्यमों से अधिकाधिक लोगों तक पहुंचाया जाएगा ताकि दवाओं पर बढ़ती निर्भरता घटे व उनके प्रभाव से बचा जा सके।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts