थाना पुलिस पर दबाव बनाने के लिए नया तरीका

 थाने पर लगाया बैनर राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं का आना मना है
 मेरठ। थाना मेडिकल कालेज शुक्रवार का दिन अखाड़ा बन गया। पुलिस पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए भाजपा  कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक बैनर भी थाने की दीवार पर टांग दिया। जिस पर लिखा था भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में आना मना है। बैनर के लगते ही वहां अफरा तफरी मच गयी। आनन फानन में सीओ सिविल लाइन ने पहुंच कर किसी तरह हंगामे को शांत कराया। वही पुलिस ने अपने लगे ऊपर आरोपों को नकार करते हुए बैनर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई आरंभ कर है। वहीं वीडियो वायरल होने पर अधिकारियों को अपनी सफाई देनी पडी।
 दरअसल, इंचौली निवासी के मसूर गांव निवासी पूजा का विवाद चार साल पहले वैशाली कालोनी निवासी  अवधेश से हुआ था। अवधेश की गढ रोड पर दुकान है। करीब आठ माह पूर्व अवधेश की बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। आरोप है ससुर  श्याम सिंह व देवर अनुज ने पूजा को घर से निकाल कर दुकान पर कब्जा कर लिया।  इसी को लेकर भाजपा कार्यकर्ता मेडिकल थाने में पहुंचे। एसओ संत शरण सिंह ने दोनों पक्षों को बैठा कर समझौता करना का प्रयास किया। लेकिन भाजपा कार्यकर्ता पर जबरन दबाव बनाने का प्रयास करने लगे। इसी बीच भाजपा कार्यकर्ता अपने साथ लाए बैनर को थाने की दीवार पर टांग दिया। जिस पर जैसे ही पुलिस कर्मियों की नजर पड़ी तो थाने में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बैनर लगाने वालो से बैनर छिना गया। इसी बीच किसी वीडियो को बनाकर वायरल कर दिया।
 इन्होने कहा :-  वीडियो की जांच कराने पर पता चला है एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दबाव बनाने के लिये बैनर लगाया। जांच में यह भी निकल कर सामने आयाहै। बैनर लगाने वालों में कई ऐसे कार्यकर्ता थे निकल खिलाफ मुकदमे है। मामले की जांच पड़ताल की जा रहीहै। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
 विनीत कुमार भटनागर -एसपी सिटी मेरठ   

No comments:

Post a Comment

Popular Posts