तमंचे के बल पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म

 मेरठ। थाना सरधना के गांव कुलंजन गांव में एक युवक ने तंमचे के बल पर मायके आयी एक विवाहिता के दुष्कर्म किया। युवक ने विवाहिता को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। थाने में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है। 

 तीन दिन पूर्व विवाहिता अपने मायके आई थी। मंगलवार शाम वह गांव में ही अपने चाचा के घर जा रही थी जैसे ही वह चाचा के यहां पहुंची तो वहां उसे कोई नहीं मिला। आरोप है कि इसी का फायदा उठाकर गांव का ही एक युवक तमंचा लेकर घर में घुस आया। उसने तमंचे के बल पर विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसकी पिटाई की। बाद में आरोपी किसी से इस बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बदहवास हालत में अपने घर पहुंची विवाहिता ने परिजनों को आपबीती सुनाई तो वह दंग रह गए।  परिजन विवाहिता को साथ लेकर थाने पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस जांच में जुट गई थी। खबर लिखे जाने तक इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts