त्रिपुरा के सीएम बिप्लब कुमार देब ने दिया इस्तीफा

 माणिक साहा होंगे त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री
अगरतल्‍ला (एजेंसी)।
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य को अपना इस्तीफा सौंप दिया।
दूसरी तरफ, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के नाम का एलान कर दिया गया है। त्रिपुरा भाजपा अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद माणिक साहा को राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। केंद्रीय मंत्री और पर्यवेक्षकों में से एक भूपेंद्र यादव ने साहा के नाम का एलान किया।
 गौरतलब है कि बिप्लब कुमार देब ने 2018 में त्रिपुरा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 25 साल के शासन को समाप्त करते हुए राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। सूत्रों ने बताया कि भाजपा विधानसभा चुनाव में नए चेहरे के साथ उतरना चाहती है और बिप्लब देव को सांगठनिक कार्य में लगाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts