पिज्जा कैफे में कमर्शियल गैस सिलेंडर फटने से लगी आग

मेरठ।  मोदीपुरम स्थित पल्लवपुरम फेज दो स्थित भव्य पैलेस के पिज्जा कैफे प्रथम तल पर  में रविवार को दिन निकलते ही आग लग गई। कैफे में रखा कमर्शियल गैस सिलेंडर फट गया। जिससे दीवार में दरार आ गई। स्थानीय लोगों  ने आग को देखा तो शोर मचाया। आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कैफे स्वामी को आग लगने की सूचना दी गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर पल्लवपुरम थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ी मौके पर पहुंची। मगर उनसे पहले  लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। बाद में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझाने के चक्कर में कैसे स्वामी का हाथ भी झुलस गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।
पल्लवपुरम फेस.दो निवासी सुबोध चौधरी का भव्य पैलेस के प्रथम तल पर पिज्जा कैफे है। शनिवार रात को कैफे को अन्य दिनों की तरह ही बंद कर स्टाफ और स्वामी घर चले गए थे। रविवार सुबह भाजपा के स्थानीय पार्षद विक्रांत ढाका मॉर्निंग वॉक को निकल रहे थे। तभी उन्होंने कैफे की खिड़कियों से आग के शोले देखें। पार्षद ने आसपास के लोगों को इक_ा किया और आग बुझाने का प्रयास किया। स्वामी सुबोध और कंट्रोल रूम को भी सूचना दी गई। आग लगने से कैफे के अंदर की प्लास्टिक वाली पानी की पाइप लाइन फट गई थी। जिससे निकली पानी की बौछार से आग थोडी काबू हुई।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts