ड्रग तस्कर तस्लीम की फरार पत्नी के नाम मकान पुलिस ने किया कुर्क

मेरठ। कुख्यात ड्रग तस्कर तस्लीम के मकान की कुर्की के बाद पुलिस ने उसकी फरार पत्नी के नाम पर बना 50 लाख की कीमत का घरगगुरूवापर कुर्क कर लिया। ड्रग तस्कर तस्लीम का यह घर मेरठ के संवेदनशील मछेरान में स्थित है। कुर्की की कार्रवाई से पहले पूरे मछेरान को छावनी में तब्दील कर दिया। उसके बाद अधिकारियों ने कुर्की की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने कुर्की की ये कार्रवाई आज लगातार दूसरे दिन की है।             इससे पहले बुधवार को पुलिस ने ड्रग तस्कर के डेढ करोड के मकान पर कुर्की की कार्रवाई की थी। पुलिस ने ड्रग तस्कर तस्लीम पर गरूवार को एक्शन जारी रखा। तस्लीम मेरठ ही नहीं पूरे पश्चिमी उप्र मे चरसए गांजाए अफीमएस्मैक और हेरोइन का सिंडिकेट चलाता था। उसने इसी सिंडीकेट से ये अवैध संपत्ति अर्जित की थी।

बता दें कि ड्रग तस्कर इस समय जेल मे बंद है। जबकि उसकी पत्नी नसीम बानों और बेटा शदाब फरार चल रहे हैं। तस्लीम की पत्नी नसीम बानो और बेटे शदाब की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।  ड्रग तस्कर तस्लीम का नेटवर्क पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही नहींं बल्कि कई राज्यों में फैला हुआ है। पुलिस ने उस पर शिकंजा कसते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसके बाद बुधवार को उसकी संपत्ति कुर्क की थी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts