परीक्षितगढ़ किक बॉक्सिंग के छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल

 परीक्षितगढ़ -में संपन्न हुई राज्य स्तरीय बाको डिस्ट्रिक्ट किक बॉक्सिंग में मेरठ ने 12 स्वर्ण पदक लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

मेरठ कोच वसीम अहमद ने बताया कि 13 से 15 मई तक लखनऊ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 11 वीं राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पूरे राज्य से लगभग 25 टीमो ने भाग लिया था। वहीं मेरठ से इस प्रतियोगिता में 16 खिलाड़ियों ने भाग लिया था जिसमें परीक्षितगढ़ के श्रेष्ठ, अली अहमद, ओमाश धामा, देवकांत शर्मा, हर्ष कोशिक, वैभव राणा, अनुज बिस्ट, मोहम्मद इरशाद, किरण कौशिक, वंशिका , आस्था वर्मा व आदिल ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वहीं अक्षत ऋषभ आदित्य व अभिषेक रावत ने रजत पदक जीता। प्रतियोगिता में परीक्षितगढ़ एकेडमी के खिलाड़ियों ने पूर्व की भांति ज्यादा पदक जीतकर नगर का नाम रोशन किया है व ट्रॉफी पर कब्जा किया है। कोच वसीम अहमद ने बताया कि स्वर्ण पदक विजेताओं का चयन कोलकाता में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हो गया है। प्रदेश किक बॉक्सिंग के अध्यक्ष नसीरुद्दीन ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। वहीं बाको डिस्टिक किक बॉक्सिंग एसोसिएशन अध्यक्ष वसीम अहमद व सचिव मोहम्मद शहजाद खान इरशाद बृजेश गयूर संदीप गौतम राकेश लोहाच  फारुख सैफी वरिष्ठ पत्रकार उस्मान अली ने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts