जनसंख्या की समस्या के लिए हमारे पूर्वज जिम्मेेदार: गिरिराज सिंह
मेरठ। मेरठ के बागपत रोड स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल में जनसंख्या कानून और जनसंख्या को लेकर आयोजित तीन दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वो आज चटपटी बात करने नहीं आए हैं। जनसंख्या को लेकर कुछ गंभीर बात करेंगे। उन्होंने अधिवेशन में मीडिया से अनुरोध किया कि आज उन्हें अपनी बात अपने लोगों से करने दें जिसकी वजह से आयोजकों ने मीडिया को अधिवेशन की बात बाद में बताने को कहा।
जनसंख्या के रूप में जो समस्या आज सामने आई है। उसके मूल में जिम्मेदार हमारे कुछ पूर्वज भी हैं। अगर 1947 में विभाजन पूर्ण विभाजन हुआ होता, तो यह समस्या सामने नहीं आती। यह बात केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कही।
अधिवेशन में 23 राज्यों से आए सभी संगठन के राष्ट्रीय और प्रदेश कार्यकर्ताओं ने भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग तेज की। जनसंख्या कानून का मजबूती से पालन आवश्यक मानते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि सभी राज्य में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर आंदोलन की गति बढ़ाई जाएगी।
No comments:
Post a Comment