संविदा लाइनमैन की धन उगाही से लोगों में रोष
जौनपुर।
संविदा लाइनमैन की अवैध वसूली से लोग परेशान हैं। गांव राजेपुर के उपभोक्ताओं ने बिजली अधिकारियों से तत्काल संविदा लाइनमैन को हटाने की मांग की है।
गौरतलब है कि ग्राम राजेपुर एवं उत्तर गांवां विद्युत वितरण खंड चतुर्थ में आता है। यहां पर तैनात संविदा लाइनमैन लोगों से पैसे लेकर खास लोगों को अधिक लोड दे रहा है। इससे इन दोनों गांवों के सामान्य उपभोक्ता वोल्टेज की कमी से परेशान हैं। संविदाकर्मी के इस कार्य से ट्रांसफार्मर पर भी अधिक लोड पड़ रहा है, जिससे उसके फुंकने का डर भी गांव के लोगों को सता रहा है। पिछले 8 दिनों से दोनों गांवों में बिजली का गंभीर संकट पैदा हो गया है। ना समय से बिजली आ रही है न किसान खेती कर पा रहे हैं।
गांव के संकठा प्रसाद ने आरोप लगाया कि जंपर जोड़ने और तोड़ने के खेल में माहिर लाइनमैन जयप्रकाश उर्फ बबलू उपभोक्ताओं की शिकायतों को नजरअंदाज करके परेशान कर रहा है। इस संबंध में क्षेत्रीय लाइनमैन रमेशचंद गौतम का कहना है कि किसी भी संविदाकर्मी को नाजायज सुविधा शुल्क लेने का अधिकार नहीं है। बावजूद इसके लाइन में फाल्ट पैदा कर करके उपभोक्ताओं से वैधानिक वसूली की जा रही है। इससे विद्युत वितरण खंड चतुर्थ कबीरुद्दीनपुर पावर हाउस से जुड़े सभी उपभोक्ता त्रस्त नजर आ रहे हैं।


No comments:
Post a Comment