बारिश से बाद बढ़ी उमस, चुभन भी बढ़ी


मेरठ। शुक्रवार रात शहर के आधे हिस्से में बारिश होने से मौसम का मिजाज और तीखा हो गया है। आर्द्रता का स्तर 64 पहुंचने से उमस बढ़ गई है। दिन.रात का तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। शनिवार और रविवार शाम को मेरठ सहित आसपास के क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियां होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मैदानों में बन रहे मौसमी सिस्टम का असर शनिवार और रविवार को दिखाई देगा। कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश के आसार हैं। कुछ हिस्सों में केवल हल्की बारिश एवं बूंदाबांदी की संभावना है। इससे तापमान में और गिरावट हो सकती है। वहीं, तापमान में कमी के बावजूद आने वाले दिनों में उमस का असर बढ़ेगा और घुटन जैसी स्थिति रहेगी। तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। शनिवार को मेरठ में न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts