ट्राले से टकराई निजी बस, चार लोगों की मौत

अहमदाबाद से उरई-कानपुर जा रही थी निजी बस

कोटा (एजेंसी)।

सीमलिया थानाक्षेत्र के कराडिया गांव के पास मंगलवार सुबह निजी बस और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए, जिन्हें कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
सीमलिया थाना के एएसआई नंदकिशोर ने बताया कि अल सुबह यात्रियों से भरी एक निजी बस गुजरात के अहमदाबाद से उरई-कानपुर (उत्तर प्रदेश) जा रही थी। बस चालक तेज गति से गाड़ी चलाते हुए कराडिया गांव के पास ट्राला को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से कोटा के एमबीएस अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य 5 यात्रियों इलाजरत हैं। मृतकों के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया है।
मृतकों की पहचान वीरेंद्र पुत्र छानदी (ग्राम बखतर तहसील महरानीपुर झांसी), नारायण सिंह पुत्र प्रीतम सिंह (गांव मोहना तहसील व जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश), जितेंद्र पुत्र निहाल सिंह (ग्राम पोस्ट पालीखुर्द इटावा बरथाना उत्तर प्रदेश) और एक अन्य के रूप में हुई है।
हादसे में सीताराम (35) पुत्र छोटूलाल सरोठा (मुसागांव खरोठा कानपुर देहात), विक्रम (22) पुत्र उम्मेदसिंह कुशवाह (असनावर जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश), सोनू (19) पुत्र गुलाबचंद शर्मा (सहरसा सदर थाना जिला पटना बिहार), श्रीराम रजक (24) पुत्र स्व. वारीलाल रजक (सीतापुर पिछोर जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश) और देवेंद्र रजक (25) पुत्र प्रकाश रजक (गांव भाडेन पुलिस थाना भीटी तहसील पिछोर, जिला शिवपुरी, मध्यप्रदेश) गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts