गोरखपुर में पुलिस अफसरों पर भड़के सीएम योगी
बोले- थानों पर बिल्कुल काम नहीं हो रहागोरखपुर।
जनता दर्शन में फरियादियों के हुजूम को देखकर सीएम योगी पुलिस अफसरों पर बिफर पड़े। उन्होंने कहा क्या थानों पर बिल्कुल काम नहीं हो रहा? थाना दिवस और तहसील दिवस में अफसर करते क्या हैं? हत्या के मामलों में भी गिरफ्तारी नहीं हो रही, इसका मतलब पुलिस बिल्कुल काम नहीं रही।
उन्होंने कहा कि यह तो उदसीनता और अकर्मण्यता की स्थिति है। इसे हरगिज बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हर हाल में यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को अपनी समस्या के निस्तारण के लिए बार-बार न दौड़ना पड़े। सीएम का कड़ा रूख देखकर अधिकारी पसीना-पसीना हो गए।
मुख्यमंत्री ने समस्या लेकर आए किसी भी व्यक्ति को निराश नहीं किया। पहले गोरखनाथ मंदिर के हिंदू सेवाश्रम में लोगों की समस्या सुनी और फिर पास के यात्री निवास में मौजूद लोगों के पास खुद ही चले गए। यही नहीं जनता दर्शन के बाद मंदिर कार्यालय के पास खड़े 100 से अधिक लोगों से उन्होंने पूरी सहृदयता से मुलाकात की। सभी को समस्या के जल्द निस्तारण के लिए आश्वस्त किया। जनता दर्शन के लिए मुख्यमंत्री ने करीब तीन घंटे का समय दिया।
इस दौरान कमिश्नर रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी विजय किरन आनंद, डीआइजी जे रवींद्र गौड़े, एसएसपी विपिन ताडा, एसपी मंदिर सुरक्षा लाल भरत कुमार पाल, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment