आजम खान की अंतरिम जमानत पर फैसला सुरक्षित

नई दिल्ली (एजेंसी)।
समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पूरी हो गई है। शीर्ष अदालत ने आजम खान की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
इससे पहले सुनवाई के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार ने अदालत में कहा कि आजम खान आदतन अपराधी और भू माफिया है। नया मामला फर्जी दस्तावेज से स्कूल को एनओसी दिलाने का है। केस दर्ज करने वाले अधिकारी को धमकाने का भी मामला है।
दरअसल, पिछले हफ्ते आजम खान की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि आजम को बेल मिलते ही नया केस दर्ज हो जाता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts