पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोलियां मारकर हत्या

एक दिन पहले घटाई गई थी सुरक्षा

मानसा (अरुण खोसला)। अपने गीतों के माध्यम से गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। उनकी हत्या से पंजाब में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि उन पर मानसा में अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। पहले गंभीर रूप से घायल सिद्धू मूसेवाला को मानसा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हमले में दो अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानलेवा हमले के समय सिद्धू मूसेवाला खुद गाड़ी ड्राइव कर रहे थे। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
मनसा अस्पताल के सिविल सर्जन डा. रंजीत राय ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला को अस्पताल मृत लाया गया था। कुल तीन लोगों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से सिद्धू मूस वाला की मौत हो गई। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के इलाज के लिए उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया है।
सिद्धू मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में राजनीति में किस्मत आजमाने का फैसला किया था। उन्हें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी में लेकर आए और मानसा से टिकट दी। हाालंकि चुनाव में वह आम आदमी पार्टी के डा. विजय सिंगला के हाथों हार गए। बाद में डा. विजय सिंगला स्वास्थ्य मंत्री बने लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
एक दिन पहले ही सरकार ने घटाई थी सुरक्षा
बता दें कि भगवंत मान की अगुवाई वाली आप सरकार ने शनिवार को ही सिद्धू मूसेवाला की सिक्योरिटी घटाई थी। मूसेवाला के पास पहले करीब 8 से 10 गनमैन थे। मान सरकार ने एक्शन लेते हुए उनके पास सिर्फ 2 ही गनमैन छोड़े थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts