माणिक साहा की कैबिनेट में शामिल हुए 11 मंत्री
अगरतला (एजेंसी)।माणिक साहा के मुख्यमंत्री बनने के बाद त्रिपुरा के 11 विधायकों ने सोमवार को मंत्री पद की शपथ ली। राजभवन में हुए इस कार्यक्रम में राज्यपाल एसएन आर्य ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस दौरान मुख्यमंत्री माणिक साहा, पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब भी मौजूद रहे।
राजभवन में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नौ और इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के दो विधायकों ने त्रिपुरा के कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।


No comments:
Post a Comment