आजम खां से जेल में मिले आचार्य प्रमोद कृष्णम
सपा नेता को भेंट की भगवद्गीता

सीतापुर।
प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव व सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा के बाद सोमवार को कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम जिला कारागार में बंद आजम खां से मुलाकात करने पहुंचे। मुलाकात के बाद कारागार से बाहर निकले प्रमोद कृष्णम ने बताया कि वह आजम से मिलकर कोई रणनीति बनाने नहीं आए थे बल्कि उनका हालचाल जानने आए थे।
उन्होंने कहा कि आजम खां पर बहुत ज्यादती हुई है। प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ एक साधु हैं। साधु होने के नाते उनका हृदय विराट होना चाहिए। उनका भाव समदर्शी होना चाहिए। उनके राज में निर्दोष पर जुर्म होना अपने आप में अन्याय है।
उन्होंने कहा कि आजम खां ने काफी देर उनसे मुलाकात कर बातचीत की। इस दौरान आजम ने उनको खजूर भी खिलाया। प्रमोद कृष्णम ने आजम खां को गीता भी भेंट की। कृष्णम ने कहा कि गीता धर्म और सत्य का ग्रंथ है। असत्य पर सत्य की विजय का ग्रंथ है।
आचार्य ने कहा कि वह कांग्रेस की तरफ से मुलाकात करने नहीं आए हैं। न ही सियासत करने आए हैं। जेल से रिहा होने के बाद आजम खां से सियासत पर चर्चा करेंगे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts