मेरठ में चारागाह की जमीन को लेकर विवाद में चली गोलियां एक की मौत  

मेरठ। मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के गांव पांचली खुद में चारागार की जमीन केा लेकर पिछले काफी समय से दो पक्षों में विवाद चल रहा है। रात में जमीन विवाद फिर से हुआ और दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। इसी बीच एक पक्ष ने अवैध असलाह से फायरिंग शुरू कर दी। रात में चली गोलियों से क्षेत्र में दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी थाना सरूरपुर को दी। जिसके बाद मौेके पर थाना सरूरपुर पुलिस कुछ देर बाद पहुंच गई। लेकिन तब तक गोलीबारी में एक को गोली लगी और उसकी मौत हो गई। सीओ सरधना भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने इसकी जानकारी एसएसपी प्रभाकर चौधरी को दी। गोली चलने की जानकारी एसएसपी प्रभाकर चौधरी को हुई तो वे भी मौके पर पहुंचे। रात में एसएसपी ने घटनास्थल का दौरा किया और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की। मृतक का शव रात में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम  के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए इस प्रकरण में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आज सुबह भी एसएसपी गांव पांचली खुर्द पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। हत्या एवं जानलेवा हमले की घटना के के बाद एसएसपी ने सख्ती दिखाते हुए घटना के शीघ्र खुलासे के लिए थाना प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी सरधना को निर्देश दिये। पुलिस ने घटना में नामित 6 अभियुक्तों में से 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि चारागाह की जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। बताय जाता है कि देर रात भी पहले मारपीट हुई। उसके बाद एक पक्ष ने गोली चला दी। जिससे एक की मृत्यु हुई है। घटना की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts