कर्नाटक पुलिस भर्ती घोटाला
- भाजपा नेता और चार अन्य हुए गिरफ्तार
- अब नए सिरे से होगी परीक्षाः गृहमंत्री
बेंगलुरु (एजेंसी)।
कर्नाटक पुलिस भर्ती घोटाले में भाजपा नेता और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने शुक्रवार को कहा कि अपराध जांच दल (सीआईडी) ने सब-इंस्पेक्टर (पीएसआई) भर्ती परीक्षा घोटाले के सिलसिले में मुख्य आरोपी भाजपा नेता दिव्या हागरागी और चार अन्य को गिरफ्तार किया है।
मामले में फरार दिव्या को गुरुवार रात पुणे से गिरफ्तार किया गया। कर्नाटक के गृह मंत्री ने कहा कि दिव्या की गिरफ्तारी से यह स्पष्ट है कि सरकार मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेगी। जहां तक पीएसआई घोटाले का संबंध है, किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कर्नाटक सरकार ने पीएसआई भर्ती को रद कर दिया है। पीएसआई भर्ती के लिए नए सिरे से परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
इससे पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि गृह मंत्री पीएसआई घोटाले के मुख्य आरोपी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके जवाब में गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास बात करने के लिए कुछ नहीं है, हम जानते हैं कि कांग्रेस के शासन में क्या हुआ था, कई छात्रों ने आत्महत्या की और चार बार पेपर लीक होने के बाद मर गए।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts