- योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिलता तो भी मैं नहीं जाता :- जयंत
- मेरठ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह गुरुवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने एमएलसी चुनाव में गठबंधन उम्मीदवार सुनील रोहटा को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जीतने का हर स्तर पर प्रयास होगा।योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह से सबंधित पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें अभी निमत्रण नहीं मिलाहै। अगर निमत्रंण मिलता भी तोभी नहीं जाता।
कंकरखेड़ा की खिर्वा रोड स्थित शगुन फार्म हाउस में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह एमएलसी चुनाव को लेकर गठबंधन कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे। जयंत सिंह ने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने आतंकवादी, बुलडोजर चला देंगे। यह चुनाव 80-20 का है और गर्मी निकाल देंगे जैसे शब्दों का प्रयोग किया था। जो लोकतंत्र में उचित नहीं है। इस कारण लक्ष्मण रेखा खिंच चुकी है। ऐसे में शपथ ग्रहण कार्यक्रम में जाने का तो सवाल ही नहीं होता।
चौधरी जयंत सिंह ने कहा कि एमएलसी चुनाव सरकार के खिलाफ हैं। इसे जीतने का हर स्तर पर जीतने का प्रयास होगा। कहा कि एक वीडियो वायरल है, जिसमें भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी ने गठबंधन प्रत्याशी से पर्चे छीन कर फाड़ दिए थे। धक्का.मुक्की की गई। इस तरह का कृत्य लोकतंत्र में उचित नहीं है। सरकारी विभाग सरकार के इशारे पर विपक्ष के नेताओं पर अत्याचार करते हैं। अगर कोई विपक्ष का नेता व्यापारी है, तो उस पर हर तरह के नोटिस भेजकर उसे दबाने का प्रयास करते हैं, जो ठीक नहीं है।
No comments:
Post a Comment