बिजनौर में पत्नी सहित व्यापारी नेता की हत्या

 पार्लर चलाने वाली महिला ने संपत्ति की लालच में की हत्या
पत्नी संग 12 से लापता थे सपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव
बिजनौर।बिजनौर में आज उस वक्त सनसनी फैल गई। जब 12 दिन से गायब एक व्यापारी दंपति की एक घर के अंदर मिट्टी में दबी हुई लाश मिली। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस मकान में शव मिले हैं, वह मकान व्यापारी के ब्यूटी पार्लर पर काम करने की वाली एक महिला का है। पुलिस ने पार्लर में काम करने वाली मां-बेटे के अलावा दो अन्य हत्यारोपितों को भी गिरफ्तार किया है।
थाना कोतवाली शहर के नजीबाबाद रोड स्थित शिवलोक कॉलोनी के रहने वाले समाजवादी व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश अग्रवाल और उनकी पत्नी बबिता 28 फरवरी की रात से गायब थे। दंपति को कोई औलाद नहीं है, इसलिए उनके बारे में शुरुआत में कई दिनों तक किसी को कोई पता नहीं चला। एक हफ्ते बाद लगातार मोबाइल बंद रहने से राजेश के रिश्तेदारों को कुछ शक हुआ, तब उनकी खोजबीन शुरू की। इसके बाद गुमशुदगी की रिपोर्ट रिश्तेदारों ने थाने में दर्ज करवाई थी। शुक्रवार को परिजनों ने एसपी से दंपति को खोज निकालने की गुहार लगाई थी।
शहर कोतवाली पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने शुक्रवार की रात ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली गांव हमीरपुर निवासी रोमा तक पहुंची। शक होने पर उसके बेटे को भी हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। दोनों ने स्वीकार कर लिया कि उन्होंने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर दंपति की हत्या कर दी है और शवों को अपने घर के अंदर दबा दिया है। पुलिस ने जमीन से शवों को निकाल लिया है। मां-बेटे के अलावा दो अन्य हत्यारोपितों को भी गिरफ्तार किया है।
फोन न रिसीव होने पर रिश्तेदारों को हुआ शक
बताया जाता है कि ब्यूटी पार्लर पर काम करने वाली रोमा के पति की काफी समय पहले ही मौत हो गई थी। पुलिस का कहना है कि रोमा के घर का खर्च पार्लर से ही चल रहा था। रोमा का दंपति के घर भी आना-जाना था। रोमा की नजर दंपति की प्रॉपर्टी पर थी। पूछताछ में महिला ने राजेश से संबंध होने की बात भी स्वीकार की है।
एसपी डॉक्टर धर्मवीर सिंह का कहना है कि एक दंपति की गुमशुदी दर्ज थी। पुलिस ने गहनता से जांच की तो पता चला की ब्यूटी पार्लर चलाने वाली रोमा ने अपने बेटे और दो साथियों के साथ मिलकर संपत्ति के लालच में दंपति की हत्या कर दी और शव को घर में दबा दिया। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts