मेरठ में शहर व किठौर सीट से पिछड रही भाजपा , सिवाल खास में चल रही कांटे की टक्कर 

मेरठ। भाजपा ने उत्तर प्रदेश के शुरूआती रूझान में बहुमत का जादुई आंकड़ा छू लिया है। भाजपा प्रदेश में 2६५ सीटों पर आगे चल रही है। वहीं मेरठ शहर व किठौर की प्रतिष्ठित सीट पर भाजपा के प्रत्याशी पिछड़ रहे हैं। यहां से गठबंधन प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।  सिवाल खास और सरधना में भी भाजपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर मिल रही है।

 प्रदेश में 18वीं विधानसभा के लिए हुए चुनाव की मतगणना का काम जारी है। शहर सीट से सपा के  रफीक अंसारी दूसरे रांउड होने तक से भाजपा के कमल दत्त शर्मा से 6201 वोटों से आगे चल रहे है। रफीक को 10207 वोट मिले। जब कि भाजपा के कमल दत्त को4006 वोट मिले है। दक्षिण विधान सभा के  चौथे चरण के बाद भाजपा के सोमेन्द्र तोमर 14114 वोट प्राप्त कर पहले स्थान पर बने हुए है। सपा के आदिल चौधरी 11012 वोट पाकर दूसरे स्थान पर बने हुए है। हस्तिनापुर सीट से तीसरे रांउड में भाजपा के दिनेश खटीक 10981 वोट पाकर पहले  स्थान पर बने है। वही सपा के योगेाश वर्मा 8979 वोट पाकर दूसरे स्थान पर बने है। किठौर विधान सीट पर भाजपा व सपा में कांटे की टक्कर चल रही है। सपा के शाहिद मंजूर 14830 वोट पाकर पहले स्थान पर चल  रहे है वही भाजपा के सतवीर त्यागी 14248 वोट पाकर दूसरे स्थान पर चल रहे है। सिवाल खास विधान सभा सीट से 6 रांउड में रालोद के गुलाम मौहम्मद 4087 वोट प्राप्त कर  पहले स्थान पर बने हुए वही भाजपा के मनिन्द्रर पाल सिंह 2462 वोट प्राप्त कर दूसरे स्थान पर बने हुए है। सरधना विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी संगीत सोम आगे चल रहे हैं। मेरठ कैंट में भाजपा प्रत्याशी अमित अग्रवाल शुरू से ही आगे चल रहे हैं। 


No comments:

Post a Comment

Popular Posts