नो स्मोकिंग डे के अन्तर्गत चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से विद्यार्थियों के लिए सेमिनार का आयोजन
By News Prahari -
Meerut- बीडीएस के परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को तंबाकू सेवन के कुप्रभाव के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें धूम्रपान न करने हेतु प्रोत्साहित करना है और साथ ही साथ इस बात के लिए भी शिक्षित करना है कि वे अपने आसपास के सामाजिक दायरे में भी धूम्रपान को एवं तंबाकू के किसी भी प्रकार के सेवन का विरोध करें।
डॉक्टर संतोष मित्तल जोकि टीबी चेस्ट के विशेषज्ञ हैं उनके व्याख्यान के पश्चात डॉ तरुण पाल ने बच्चों को मनोवैज्ञानिक तथ्य भी बताएं कि किस प्रकार मानसिक दबाव में और कई बार सिर्फ दोस्तों के और समाज में चल रही प्रथा की वजह से बच्चे एवं युवा तंबाकू का सेवन, सुपारी एवं सिगरेट का सेवन करने लग जाते हैं और इस तरीके से बुरी लत के आदि हो जाते है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment