सरधना से साजिद कुरैशी की रिपोर्ट-----
हरियाली संरक्षण ट्रस्ट ने पर्यावरण व जल संरक्षण हेतु की आगामी कार्यों पर की चर्चा

सरधना (मेरठ)। हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के संरक्षक पूर्व कानूनगो शाहबुद्दीन मलिक के आवास पर कार्यक्रम का आयोजन कर ट्रस्ट का विस्तार व आगामी कार्यों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के संरक्षक आगा ऐनुद्दीन शाह ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए पर्यावरण व जल संरक्षण हैतु विस्तृत से विचार रखे। और कहा पौधों की निगरानी हेतु ट्रस्ट द्वारा पूर्व में भी कैमरे लगाए गए थे। और इस बार भी पौधों की निगरानी हेतु धार्मिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों का विस्तार किया जाएगा।
  इस मौके पर ट्रस्ट के संरक्षक बांके पंवार व हकीम रईस ने बताया जल्द ही पर्यावरण व जल संरक्षण जागरूकता हेतु पदाधिकारियों द्वारा सरधना क्षेत्र में लगभग एक हजार स्लोगन दीवारों पर लिखवाए जाएंगे। ट्रस्ट के संरक्षक पूर्व कानूनगो शाहबुद्दीन मलिक ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे इस नेक कार्य में अपना पूर्ण सहयोग देने की बात कही। ट्रस्ट के संरक्षक पीयूष त्यागी ने कहा ट्रस्ट द्वारा रोपे गए फलदार ओषधीय आदि सभी पौधों को पौधों की जल्दी ग्रोथ हेतु व कीट-दीमक से बचाव कीटनाशक का छिड़काव पौधों को दवाई देने का कार्य 12 महीने चलता रहेगा।
   कार्यक्रम का संचालन कर रहे कार्यक्रम आयोजक हरियाली संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष रिहान मलिक ने कहा इस बार सरधना क्षेत्र में एक लाख पौधे रोपने के लिए ट्रस्ट पूर्ण रूप से तैयार है। सरधना नगर से निकलते हुए सभी  छोटे बड़े मार्ग गांव कस्बा शहर को जोड़ते हुए सभी रास्तों सड़क के दोनों किनारों नहर किनारों तालाब जोहड़ रजवाहे किनारे पांच किलोमीटर के दायरे में पौधारोपण कर उनका संरक्षण किया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी नईम खान संरक्षक साजिद मलिक उपाध्यक्ष एड. जियाउर्रहमान रहमान, निरंजन शास्त्री, जीशान कुरैशी को ट्रस्ट का संरक्षक मनोनीत व परवेज अहमद, राजा खान, विनय चौधरी, अंकुर शर्मा को सचिव मनोनीत किया गया। अंत में पूर्व में लगाए हुए पौधों पर पदाधिकारियों द्वारा दवाई छिड़काने का कार्य किया गया।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts