जिला स्तरीय संगोष्ठी गन्ना महिला किसान सम्मान समारोह का  आयोजन

 मेरठ।  ऑक्सफेम इंडिया के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय संगोष्ठी एवं गन्ना महिला किसान सम्मान समारोह का आयोजन कंकरखेड़ा ब्रदीशपुरम स्थित कलस्टर कार्यालय पर किया। जिसमें समाजसेवी व महिला किसान मुद्दे से जुडे 30 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ ग्राम प्रधान रुखसाना ने करते हुए कहा कि महिलाओं का अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बहुत जरूरी है तभी वे अपने हक के लिए लडाई लड सकती है। निदेशक एफपीओ डा नीरजा शर्मा ने महिला किसानों के स्वरोजगार के लिए बीजों के संरक्षण संवर्धन एवं जैविक खेती करने के लिए प्रेरित किया। समाजसेवा के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अवार्ड विनर जैनब राजपूत ने सभी महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि हमें बालिकाओं को शिक्षित करना बहुत जरूरी है ताकि वह पढ लिखकर समाज में अपना योगदान दे सकें। जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम  शबाना ने टीबी के बारे में महिलाओं को विस्तार से बताया तथा शपथ भी दिलायी। विद्यालय प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष सुनीता ने महिलाओं को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन संजीव कुमार ने किया।कार्यक्रम में सरधना तथा ब्लॉक से आयी महिला किसानों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम में समाजसेवा में  उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ऑक्सफेम इंडिया से सन्दीप कुमार, शान्तनु चौधरी, महेश कुमार, मुसाहिबा त्यागी व विशाल कुमार का विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts