चीन में कोरोना हुआ तेज, शंघाई में लाकडाउन

शंघाई (एजेंसी)।
चीन के फाइनेंशियल हब कहे जाने वाले शहर शंघाई में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने के बाद लाकडाउन लगा दिया गया है। इस शहर में लाकडाउन के चलते करीब ढाई करोड़ से अधिक लोग घरों में बंद हो गए हैं।
इस लाकडाउन के बाद शहर की सड़के और बाजार पूरी तरह से सूनसान हो गए हैं। यहां पर एक बार फिर से वही माहौल देखा जा रहा है जो कोरोना महामारी के पहले वर्ष में था। कोरोना महामारी के दौरान शहर के लिए उठाया गया ये सबसे बड़ा कदम है। हांगपू नदी से लगते शहर में नौ दिनों का लाकडाउन लगाया है। इससे पहले सरकार यहां पर लाकडाउन लगाने को मना कर रही थी।
बता दें कि कोरोना महामारी की शुरुआत वर्ष 2019 के अंत में चीन से ही हुई थी। हालांकि चीन ने दावा किया था कि उसने इस महामारी पर काबू पा लिया है, लेकिन इस वर्ष से लगातार चीन के विभिन्‍न शहरों में कोरोना के मामलोंं में तेजी दर्ज की गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts