नगर कोट कांगड़ा दर्शन से लौटा गुरु परिवार, किया माता का गुणगान
मेरठ।बुधवार को नगर कोट कांगड़ा माता यात्रा दर्शन से लौटे गुुुरु परिवार/श्रद्धालुओं ने आज सदर स्थित गोरक्षनाथ सिद्ध पीठ एवं आवास पर माता जी को हलवा चने का भोग लगाकर कंजके जमाई तथा इस अवसर पर माता के भजन संगीत से माई जी प्रसन्न कर समस्त परिवार जनो एवं श्रद्धालुओं की सुख शांति के लिए प्रार्थना की। वहीं गोरक्षनाथ सिद्धपीठ के सेवक ने बताया बीते रविवार को सदर स्थित गुरु गोरख नाथ सिद्ध पीठ के सेवक एवं गुरु परिवार हिमाचल प्रदेश कांगड़ा मंदिर मैं बृजेश्वरी देवी के दर्शन को पहुंचा इस अवसर पर उनके साथ अन्य श्रद्धालु ने भी दर्शन किए गुरु गोरक्षनाथ सिद्धपठ के सेवक अशोक कुमार गौरव नाथ अभिषेक ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गुरु परिवार होली से पूर्व माता ब्रजेश्वरी देवी एवं ज्वाला देवी के दर्शन के साथ गोरक्ष डिब्बी के दर्शन को जाता है गोरखनाथ के सेवकों ने माता ब्रजेश्वरी देवी मंदिर के मुख्य पुजारी राम प्रसाद शर्मा से आशीर्वाद लिया एवं पुजारी शिवनंंदन जी ने देवी के दरबार में पुजा पाठ व हवन कराया व साथ ही माता का बेस व नारियल चुनरी छत्र चढ़ाया वही दुसरी तरफ ज्वाला देवी मंदिर के महंत लवलेश व राहुल शर्मा जी ने गुरु सेवको को ज्वाला देवी के समक्ष हाजिरी लगाते हुए पूजा अर्चना एवं हवन कराया। इस दर्शन यात्रा में शामिल गुरु परिवार के सदस्य अशोक कुमार गौरव नाथ अभिषेक श्रीमती गीता देवी अमिता सिंह रजनी शानू सुनीता काजल आंचल चिंटू इत्यादि भक्तजन जनों ने माता जी का आशीर्वाद लिया।
No comments:
Post a Comment