बढ़ गई घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें, यह हुआ आज दाम
मेरठ। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में आज से तेजी आई है। मेरठ में एलपीजी सिलेडर के दाम में 47 रुपये की बढ़ेत्तरी हुई है। वहीं दिल्ली और एनसीआर के जिलों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम आज से 50 रुपये बढ़ गए हैं। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव 2022 के चलते घरेलू एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कई महीनों से राहत मिल रही थी। इससे पहले आखरी बार इन राज्यों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम गत 6 अक्टूबर 2021 को बढ़े थे।
आज यानी 22 मार्च 2022 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 949.50 रुपये तक हो गई। जबकि इससे पहले यह 899.50 रुपये थी। यानी 50 रुपये की बढ़ोत्तरी घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर हुई है। मेरठ में घरेलूल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 938 रुपये से बढ़कर 987.55 रुपये हो गई है।
No comments:
Post a Comment