पुलिस की गोलीबारी में दुष्कर्म के आरोपी की मौत


गुवाहाटी (एजेंसी)।
असम के गुवाहाटी में पुलिस की गोलीबारी में एक दुष्कर्म के आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि उसने मंगलवार रात गुवाहाटी में पुलिस कर्मियों पर हमला कर हिरासत से भागने की कोशिश की थी और इसी दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चला दी। पुलिस अधिकारी के अनुसार जिस दिन गोलीबारी की घटना हुई उसी दिन सुबह में उसे गिरफ्तार किया गया था। गोलीबारी के दौरान दो महिला पुलिस कर्मी भी घायल हो गईं। सिटी पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts