मोदी ,योगी गुंडों की तरह मै भी बनूंगी गुंडी :- अर्चना गौतम
मेरठ। हस्तिनापुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी अर्चना गौतम ने फेसबुक लाइव पर आकर कई विवादित बयान दिये है। उन्होंने कहा है विधानसभा के लोग कहते थे ये लडकी दारोगा व अन्य से कैसे काम करा पाएगी। उन्होंने कहा कि वह मोदी व योगी की तरह गुंडी बन कर जनता के काम कराएगी।
अर्चना गौतम ने कहा है अब वह भगवान राम को नहीं मानेगी। वह सिर्फ बम -बम बोलकर आगे बढेगी। भगवान राम को मानने लिये भाजपा आगे है। भगवान तो सबके है लेकिन भाजपा इन्हें सिर्फ अपना मान रही है। अर्चना ने जनता के कई सवालों का फेसबुक पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वह अभी राजनीति में नर्सरी कक्षा में है। अब धीरे-धीरे आगे बढेगी। इसके अलावा जिन अध्यापकों को साथ लेकर वह राजनीति में आगे बढ़ी वह फेल है। अब वह नए अध्यापकों के साथ लेकर आगे बढेंगी। वही भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इनकी सत्ता की असलियत पांच साल में नहीं दो वर्ष में पता चल जाएगी। शपथ लेते ही पेट्रोल,गैस और डीजल और सरसों के तेल में दाम बढ़ने वाले है।

No comments:
Post a Comment