एमवे इंडिया 'नारी शक्ति' पहल के माध्यम से आर्थिक अवसर प्रदान करके आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सशक्त बना रहा है

कोर्स पूरा करने पर 272 वंचित लड़कियों और महिला लाभार्थियों को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली में एक कार्यक्रम का आयोजन किया


 New Delhi28 मार्च 2022: 'विविधता और समावेशिता में उत्कृष्टता हासिल करने', महिलाओं को सशक्त बनानेऔर सभी के लिए आर्थिक अवसरों को बढ़ानेकीअपनी वैश्विक सोच ने हीदेश की अग्रणी एफएमसीजी डायरेक्ट सेलिंग कंपनियों में से एकएमवे इंडियाको 'नारी शक्ति’ परियोजना (भारत में महिला आजीविका कार्यक्रम)शुरू करने के लिए प्रेरित किया। मार्च को महिला माह के रूप में मनाते हुएकंपनी ने अपने एनजीओ पार्टनर दीपालय के साथ मिलकर वंचित वर्ग की महिलाओं की उद्यमिता की भावना कोसेलिब्रेट किया। इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (आईडब्ल्यूडी) की थीम #BreakTheBias के अनुरूप ही नारी शक्तिपरियोजनामें विविधता में उत्कृष्टता हासिल करने और महिलाओं को स्व-रोजगार या सूक्ष्म-उद्यमिता में दक्ष बनाने के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करने की सोच निहित है।


समारोह पर टिप्पणी करते हुएएमवे इंडिया के सीईओअंशु बुधराजा ने कहा, “हाल के वर्षों मेंभारत ने लैंगिक समानता सहित कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि और प्रगति का अनुभव किया है। एक अनुमान के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था 2025 तक अतिरिक्त 60% तक बढ़ सकती है।अगर अर्थव्यवस्था में महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व होगा, तो इसमें 2.9 ट्रिलियन डॉलर का भारी इजाफा हो सकता है। एमवे इंडिया मेंहम दृढ़ता से मानते हैं कि महिला सशक्तिकरण से हम सभी के लिए प्रतिस्पर्धात्मकता, विकास और एक बेहतर समाज कानिर्माण होगा। एमवे इंडिया को महिलाओं का सहयोग करने और उन्हें एक गतिशील बिजनेस इकोसिस्टम में प्रासंगिक बने रहने के लिए प्रशिक्षण देने पर गर्व है। अपनी नारी शक्ति परियोजना के माध्यम सेहम महिलाओं को उनके कौशल को बढ़ाने के लिए व्यापक सहयोग और प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखते हैं, ताकि उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनने में मदद मिले। देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुएहमारा मानना है कि सभी हितधारकों के लिए एक साथ आना और महिलाओं को न केवल सहयोग, बल्कि समान विकास के अवसर प्रदान करना भी बेहद अनिवार्य है।”


No comments:

Post a Comment

Popular Posts