- कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक

पांच राज्यों में हार की हो रही समीक्षा

नई दिल्ली (एजेंसी)।पांच राज्यों में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अब आत्ममंथन मोड में आ गई है। दिल्ली में रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई गई। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अंबिका सोनी पांच राज्यों में चुनावी हार और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए एआईसीसी कार्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के लिए पहुंचे।
इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी पांच राज्यों में चुनावी हार और मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और तीन अन्य कांग्रेसी नेता पार्टी की कार्यसमिति की बैठक में शामिल नहीं हुए हैं। कांग्रेस नेता एके एंटनी भी बैठक में शामिल नहीं हुए, क्योंकि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि हमारा रास्ता तो एकता, अखंडता का है और एक रास्ता भाजपा का है- धर्म और ध्रुवीकरण का। पीएम और केजरीवाल एक जैसा बोलते हैं। ये आग लगाना काफी आसान काम होता है लेकिन उसे बुझाना काफी मुश्किल है। राहुल गांधी को अध्यक्ष बनना चाहिए पार्टी एकजुट रहेगी।
उन्होंने कहा कि चुनाव में हार-जीत होती है, एक समय भाजपा ने 542 में से केवल 2 सीटें जीती थी। लोग गुमराह हो रहे हैं क्योंकि भाजपा धर्म की राजनीति करती हैं, आज नहीं तो कल ये बात देशवासियों को जरूर समझ आएगा। इंदिरा गांधी ने अपनी जान दे दी, लेकिन खालिस्तान नहीं बनने दिया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts