हस्तिनापुर का मिथक रहा बरकरार , भाजपा की 7 में से तीन सीटों पर जीत
सरधना, सिवालखास, मेरठ शहर , किठौर सीट पर रालोद -सपा गठबंधन का कब्जा
मेरठ। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने मिथक को तोडते हुए फिर से सरकार बनाई है। गुरुवार को भाजपा को प्रदेश में पूर्ण बहुमत मिला है। वही मेरठ में भाजपा की झोली में सात से तीन सीट ही हाथ लग सकी है। सरधना ,सिवालखास , किठौर उसके हाथ से खिसक गयी है। सपा के रफीक अंसारी अपनी सीट को बचाने में सफल हुए उन्होंने भाजपा के कमल दत्त शर्मा को हराया।
गुरुवार की सुबह कृषि विवि में सिवाल खास, सरधना और हस्तिनापुर विधान सभा और लोहिया नगर मंडी में मेरठ कैंट, मेरठ शहर, किठौर , मेरठ दक्षिण विधान सभा सीटों की मतगणना सुबह आठ बजे आरंभ हुई। सबसे पहले बैलेट पेपर के माध्यम से पड़े वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा में शुरू की गयी। इसके बाद विधानसभा वाईज वोटो की गिनती ईवीएम मशीनों से आरंभ हुई। मेरठ कैंट को छोडकर सभी छह सीटों पर कांटे की टक्कर भाजपा व रालोद सपा गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच देखने को मिली। सबसे बड़ी जीत मेरठ कैंट में भाजपा के टिकट से मैदान में उतरे अमित अग्रवाल की रही। उन्हें149398 वोट पडे। रालोद से मैदान में उतरी मनीषा अहलावत को 41309 मत पडे । जबकि तीसरे ने नम्बर बसपा के अमित शर्मा रहे। उन्हें 26493 वोट मिले। भाजपा ने पांचवी लगातार जीत दर्ज की है।
मेरठ शहर सीट से शुरुआती बढ़त बनाने के बाद भाजपा के कमल दत्त शर्मा 23 चक्र तक पिछडते चले गये। उन्हें कुल 79930 वोट मिले। सपा के रफीक अंसारी को 106212 वोट मिले। यह सीट रफीक अंसारी ने बरकरार रखी। इस सीट पर 617 नोटा का प्रयोग किया गया। कैंट विधान सभा सीट भाजपा ने बरकरार रखी। यहां पर उतरे अमित अग्रवाल विजयी हुए। अमित अग्रवाल को 160921 वोट मिले। दूसरे स्थान पर रालोद की मनीषा अहलावत रही। जिन्हें 43395 वोट पडे। बसपा के अमित शर्मा को 28247वोट मिले। यहा पर 1074 नोटा का प्रयोग किया गया। किठौर सीट सपा के शाहिद मंजूर ने भाजपा से छिनी। शाहिद मंजूर ने भाजपा के सत्यवीर त्यागी को हराया। शाहिद मंजूर को 106791वोट मिले। भाजपा के सत्यवीर त्यागी को 104403 मिले। बसपा के कुशल पाल मावी 31089 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे। मेरठ दक्षिण विधान सभा में सबसे देर से परिणामआये। 38 राउंड के बाद सोमेन्द्र तोमर ने जीत हासिल की। उन्होंने सपा के आदिल चौधरी को हराया। सोमेन्द्र तोमर को 129031 मत पड़े जबकि सपा के आदिल चौधरी को 121338 वोट पडे। तीसरे स्थान पर कुशल पाल मावी रहे। 31089 वोट पडे। सिवाल खास सीट पर सपा के पूर्व विधायक जो इस बार रालोद के टिकट से मैदान में उतरे थे। उन्होंने भाजपा के मनिंदर पाल सिंह को हराया। रालोद के गुलाम मोहम्मद को 101005 वोट पड़े । जबकि मनिंदर पाल सिंह को 91510 वोट पडे। बसपा के नन्हें खान 29386 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सरधना सीट पर सपा के अतुल प्रधान ने भाजपा फायर ब्रांड नेता संगीत सोम को हराकर सीट पर कब्जा किया। सपा के अतुल प्रधान को 118047 वोट मिले। जबकि भाजपा के संगीत सोम को 99387 वोट मिले। बसपा के संजीव धामा 18075वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। हस्तिनापुर सीट को भाजपा के दिनेश खटीक ने बचा लिया। उन्होने बसपा छोडकर सपा के टिकट से चुनाव लड रहे योगेश वर्मा को हराया। इस तरह इस मिथक को कायम रखा।जो हस्तिनापुर से जीतता है प्रदेश में उसी की सरकार बनती है। कुछ मिलाकर भाजपा ने तीन सीटों को गंवाया है। इसका असर आने वाले समय में दिखाई देगा। इसकी गाज भाजपा के पदाधिकारियों पर गिर सकती है।
No comments:
Post a Comment