मिली राहत, 27 से शुरू होंगी अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानें
सिंधिया ने किया संसद में एलान
दिल्ली (एजेंसी)।देश में सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं 27 मार्च से दोबारा शुरू हो जाएंगी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोमवार को राज्यसभा में यह जानकारी दी।
सिंधिया ने यह घोषणा प्रश्नकाल के दौरान की जब एक महीने के अंतराल के बाद बजट सत्र के दूसरे भाग के लिए राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई। सिंधिया ने कहा कि सभी नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 27 मार्च से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित होंगी क्योंकि भारत में कोरोना वायरस की स्थिति में अब सुधार हुआ है।
सरकार ने 23 मार्च, 2020 से एक सप्ताह के लिए सभी अंतरराष्ट्रीय निर्धारित उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया था। लगातार बढ़ती महामारी के बीच यह प्रतिबंध लगभग दो वर्षों तक बढ़ा। हालांकि, एयर बबल के तहत जुलाई 2020 से भारत और लगभग 35 अन्य देशों के बीच विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित हो रही हैं।
सरकार के इस कदम से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और इससे हवाई किराए को कम करने में मदद मिलेगी, जो कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण बढ़ रही है।

No comments:
Post a Comment