योगी 2.0 मत्रिमंडल में मेरठ के सोमेन्द्र तोमर व दिनेश खटीक को मिली जगह
दोनो को दूसरी बार जीतने को भाजपा ने दिया इनाम
मेरठ। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में योगी आदित्यानाथ के दूसरी बार मुख्यमंत्री के शपथग्रहण समारोह में मेरठ के दक्षिण विधान सभा सीट से दूसरी बार विधायक बने डा सोमेन्द्र तोमर व हस्तिनापुर विधान सभा सीट से दूसरी बार विधाधक बनने पर योगी सरकार ने तोहफा दिया। दोनो को राज्य मंत्री बनाया है।
राजनीति से निकले मेरठ दक्षिण से दूसरी बार विधानसभा पहुंचे डा. सोमेंद्र तोमर को इस बार राज्यमंत्री बनाया गया है। श्ुाक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।फिजिक्स में पीएचडी की डिग्री रखने वाले सोमेंद्र चौ. चरण सिंह विवि की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। 2003 में वे कैंपस के अध्यक्ष भी चुने गए थे। वे संघ से भी जुड़े रहे हैं। एबीवीपी और भारतीय जनता युवा मोर्चा में उन्होंने लंबे समय तक काम किया। 2012 में पहली बार सोमेंद्र को भाजपा ने टिकट दिया, लेकिन फिर बदल दिया गया। बाद में 2017 में उन्हें टिकट मिला और त्रिकोणीय मुकाबले में बड़ी जीत दर्ज की थी। 2022 में उन्होंने गठबंधन प्रत्याशी आदिल चौधरी को हराया ।
हस्तिनापुर से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए दिनेश खटीक दूसरी बार राज्य मंत्री बने
ेहस्तिनापुर से लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए दिनेश खटीक को योगी सरकार 2.0 में भी राज्यमंत्री बनाया गया है। इससे पहले 26 सितंबर, 2021 को योगी मंत्रिमंडल के विस्तार में उन्हें मौका दिया गया था। उन्हें जलशक्ति व बाढ़ नियंत्रण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। दिनेश 2017 में पहली बार हस्तिनापुर से चुनाव लड़े और बसपा प्रत्याशी योगेश वर्मा को बड़े अंतर से हराकर विधानसभा पहुंचे थे। इस बार भी दिनेश का मुकाबला योगेश वर्मा से ही था। इस बार योगेश ने पाला बदला, वे गठबंधन के प्रत्याशी थे। दिनेश की जीत का अंतर इस बार घटा लेकिन उन्होंने इतिहास रचा। हस्तिनापुर के बारे में अब तक यह भ्रांति थी कि कोई भी विधायक यहां से लगातार दो बार नहीं जीतता, लेकिन दिनेश ने इसे झुठलाया।
No comments:
Post a Comment